केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर 30 लाख नौकरियों का सृजन होगा : दीपक बैज

Updated on 09-03-2024 06:02 PM

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारो को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। इस बात को कांग्रेस पार्टी महसूस करती है कि देश का विकास तभी तेज गति से संभव है जब देश की युवा शक्ति का भरपूर उपयोग हो हर हाथ में काम हो कोई युवा बेरोजगार न हो, इसी उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यह वायदा किया है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस की सरकार देश में रोजगार सृजन और नौकरी की सुरक्षा प्रदान की जायेगी। इस हेतु राहुल गांधी ने 5 चरणों में युवा न्याय की घोषणा की है।

भर्ती भरोसा
कांग्रेस गारंटी देती है कि वह प्रकाशित रोजगार कैलेंडर के अनुसार, केंद्र सरकार में 30 लाख नौकरियां उत्पन्न (पैदा) करेगी।

पहली नौकरी पक्की
25 वर्ष से कम आयु के प्रत्येक डिप्लोमा धारक या कॉलेज स्नातक को निजी या सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में एक साल की प्रशिक्षुता प्रदान करने के लिए, कांग्रेस एक नए प्रशिक्षुता अधिकार अधिनियम की गारंटी देती है। प्रशिक्षुओं को 1 लाख प्रति वर्ष (8,500/माह) मिलेंगे।
 
पेपर लीक से मुक्ति
कांग्रेस सार्वजनिक परीक्षाओं के संचालन में ईमानदारी और निष्पक्षता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए नए कानूनों की गारंटी देती है जो पेपर लीक को करोड़ों युवाओं के भविष्य को नष्ट करने से रोकेंगे।

युवा रोशनी
कांग्रेस रु. 5,000 करोड़ का कोष बनाएगी, जिसका आवंटन, देश के सभी जिलों में पांच साल की अवधि के लिए होगा। 40 वर्ष से कम आयु के युवा किसी भी क्षेत्र में अपने व्यावसायिक उद्यमों के लिए स्टार्ट-अप फंडिंग का लाभ उठा सकते हैं।

गिग इकोनॉमी में सामाजिक सुरक्षा
हर साल गिग इकॉनमी में रोजगार ढूँढ़ने वाले लाखों युवाओं के लिए बेहतर कामकाजी स्थिति और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस कानून लाने की गारंटी देती है।

पत्रकारवार्ता में राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, अजय साहू, विकास तिवारी, अजय गंगवानी, सत्यप्रकाश सिंह, शशि भगत, अनुभव शुक्ला उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…