मुठभेड़ में मारे गए 15 महिला नक्सली समेत 29 माओवादी : आईजी सुंदरराज

Updated on 17-04-2024 06:32 PM

कांकेर। जिले में 16 अप्रैल मंगलवार को हुए मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गये। मृतक नक्सलियों में 15 महिला और 14 पुरूष माओवादी शामिल थे। मुठभेड़ करीब चार घंटे चली। इस संबंध में बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के हापाटोला के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर डीआरजी, बीएसएफ, की संयुक्त पार्टी ऑपरेशन पर निकली थी। जवानों की टीम ने नक्सलियों को जंगल में चारों तरफ से घेर लिया था। जवानों की मौजूदगी का पता चलते ही नक्सलियों ने भी फायरिंग शुरू की। जवानों ने जवाबी फायरिंग करते हुए मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया। सभी के शव बरामद कर लिए गए है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मौके से एके 47, एसएलआर, इंसास सहित बड़ी संख्या में अन्य वैपन, गोला बारूद बरामद किया गया है।

गृहमंत्री ने मुठभेड़ में शामिल कमांडरों से वीडियो काॅल कर की बात
गृहमंत्री विजय शर्मा ने मुठभेड़ में शामिल कमांडरों और जवानों से वीडियो काॅल पर बात की। इस दौरान गृहमंत्री ने नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर करने पर सभी जवानों को बधाई देते हुए ऑपरेशन में सावधानी बरतने की सलाह भी दी।

नक्सलियों की सूचना पर जवानों का ऑपरेशन
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार 16 अप्रैल को कांकेर जिला के छोटेबेठिया क्षेत्र के बिनागुण्डा एवं कोरोनार के मध्य हापाटोला के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर डीआरजी, एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी ऑपरेशन पर निकली। जवानों ने सोची समझी रणनीति के अनुसार पहले तो जंगल में चारों तरफ से नक्सलियों को घेरा। इस बीच माओवादियों को जवानों के मौजूदगी की भनक लग गई। नक्सलियों ने जवानों को आते देख फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों के बीच में मुठभेड़ करीब चार घंटे तक चली चली और फिर घायल नक्सली आड़ लेकर भाग निकले। जवानों के सर्चिंग में 29 नक्सलियों के शव बरामद किये गए। साथ ही इस मुठभेड़ में BSF के इंस्पेक्टर के पैर में गोली लगी व 2 डीआरजी जवान भी घायल हो गए। घायलों को एयर लिफ्ट कर रायपुर लाया गया। तीनों का उपचार रायपुर में चल रहा है और तीनों खतरे से बाहर है।

टॉप कमांडर की मौत
बताया जा रहा है कि 29 नक्सली मारे गए, जिसमे से लगभग 18 नक्सली का शव बरामद कर लिए गया है। मुठभेड़ में टॉप कमांडर शंकर राव, ललिता और राजू सहित कई बड़े नक्सली नेता भी मारे गए है। शंकर राव पर 25 लाख का इनाम घोषित था। ललिता पर 10 लाख का इनाम था। साथ ही मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया।

बीजापुर में 13 दिन पहले नक्सली मुठभेड़
जानकारी के लिए बता दें कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कोरचोली और लेंड्रा के जंगल में 2 अप्रैल को मुठभेड़ हुई थी। जिसमें 13 नक्सली मारे गए थे। साथ ही भारी संख्या में नक्सली घायल हुए थे। गंगालूर थाना क्षेत्र के लेंड्रा में दो अप्रैल को हुए मुठभेड़ में 13 में से 11 नक्सली की पहचान हुई थी। मृतकों में पीएलजीएस कंपनी दो के सुखराम हेमला, हूंगा परसी, लक्खू कोरसा, डिवीसीएम सीतक्का (जितरू , डीवीसी की पत्नी), दुला कुहराम, सोनू अवलम, सुदरू हेमला, चैतु पोटाम, लच्छू कड़ती, लक्ष्मी ताती व कमली कुंजाम के रूप में हुई थी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…