25 साल का पेशा, ट्रक में ही खाना, यूं बन गए फेमस, सेलिब्रिटी यूट्यूबर राजेश हैं बेहद खास
Updated on
09-04-2024 03:01 PM
नई दिल्ली: गूगल से आप पूछे कि जामताड़ा (Jamtara) क्यों प्रसिद्ध है, तो आपको पहला जवाब मिलेगा "साइबर ठगी के लिए कुख्यात है जामताड़ा"। इससे ज्यादा ढूंढे तो आपको बताया जाएगा कि 1970 और 1980 के दशक में जामताड़ा ट्रेन लूट और डकैती के लिए बदनाम था। लेकिन 2004, 2005 में जैसे जैसे देश में मोबाइल फोन का चलन बढ़ा, वहां के अपराधियों ने पैसा कमाने का दूसरा तरीका ढूंढ लिया। यह तरीका है मोबाइल फोन के जरिए ठगी या साइबर क्राइम का। लेकिन इसी जामताड़ा में राजेश रवानी जैसे यूट्यूबर भी जन्मे हैं, जिनका सिर्फ यूट्यूब पर ही 15 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। प्रसिद्धी उनकी ऐसी कि देश के अग्रणी उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी उनकी तारीफ करते हैं।