टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट से 2 की मौत:मेरठ में बायलर फटा, 2 गंभीर घायल; धमाका इतना तेज कि टिन की छत उड़ी

Updated on 27-02-2024 12:50 PM

मेरठ में मंगलवार सुबह सुबह बड़ा हादसा हुआ है। इंचौली क्षेत्र के बना गांव में टायर गलाने वाली एक फैक्ट्री में बायलर फटने से दो लोगों की मौत हो गई। दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। धमाका इतना तेज हुआ कि टिन की छत उड़ गई।

मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंची है और रेस्क्यू चल रहा है। दोनों मृतकों के नाम शंकर और प्रवीण हैं। दोनों ही मवाना क्षेत्र के किशोरीपुर गांव के रहने वाले हैं।

सुबह 6.30 बजे हुआ हादसा
मौके पर पहुंचे एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि यहां दुर्गा टायर्स के नाम से टायर गलाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में सुबह मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान लगभग 6.30 बजे के आसपास फैक्ट्री में बायलर फटा है। फैक्ट्री मालिक अमित ठाकुर ने बताया कि घायलों को मेरठ के गंगानगर के दिव्यज्योति नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

आसपास के लोगों ने बताई आंखोंदेखी
आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह अचानक फैक्ट्री से तेज धमाके की आवाज हुई और धुआं फैल गया। हमें लगा कि आग लग गई। उस वक्त फैक्ट्री में अंदर मजदूर काम कर रहे थे। हम लोग फौरन फैक्ट्री की ओर दौड़े। पुलिस को फोन किया। पुलिस और बचाव टीम मौके पर पहुंची।

देखा अंदर बायलर फटा था। टीम ने फौरन मजदूरों को बाहर निकाला। इसमें 2 मजदूरों की मौत हो गई। जो घायल हैं, उनकी भी हालत गंभीर है। हालांकि पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा है। लोगों ने कहा कि हम लोग पहले भी इसकी शिकायत कर चुके हैं। फैक्ट्री के कारण आसपास के इलाके में काफी प्रदूषण होता है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…