महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के 17 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

Updated on 23-04-2024 06:00 PM

महासमुंद। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत द्वितीय चरण के निर्वाचन में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 9 में 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जायेंगे। लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 2146 मतदान केन्द्र बनाए गए है। 2146 मतदान केन्द्रों के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 01, 02, 03 को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत महासमुंद, गरियाबंद और धमतरी के कुल 8 विधानसभाओं में मतदाताओं की कुल संख्या 17 लाख 62 हजार 477 है। जिसमें 08 लाख 66 हजार 670 पुरुष मतदाता, 08 लाख 95 हजार 773 महिला मतदाता और 34 थर्ड जेंडर मतदाता है। इसमें 17 हजार 383 दिव्यांग मतदाता और 85 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 06 हजार 223 एवं सेवा मतदाताओं की कुल संख्या 1221 है।

महासमुंद जिले की जानकारी
महासमुंद जिले के चारों विधानसभाओं में मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 1080 है, जिसमें सहायक मतदान केन्द्र शामिल है। जिसमें 8 लाख 66 हजार 837 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन केन्द्रों के निरीक्षण के लिए 112 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है व माइक्रो ऑब्जर्वर 111 नियुक्त किए गए हैं। 1080 मतदान केन्द्रों के लिए पीठासीन अधिकारी, मतदान दल अधिकारी 1, 2, 3 सहित पुलिस कर्मचारी की संख्या 6604 और 1333 रिजर्व कर्मचारी नियुक्त किया गया है। कुल 235 रूट चार्ट बनाए गए है। सभी मतदान केन्द्रों में रैम्प, पेयजल, विद्युत व शौचालय की व्यवस्था की गई है। अत्यधिक गर्मी को देखते हुए प्रत्येक मतदान केन्द्रों में छाया की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में पूरे निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निगरानी के लिए उड़नदस्ता 96, स्थैतिक निगरानी दल 182, वीडियो स्थैतिक दल 24, वीडिया अवलोकन दल 16, सहायक व्यय प्रेक्षक 20, विभिन्न कंट्रोल रूम के लिए 37 टीम गठित किया गया है। जिले में 11 अंतर्राज्यीय एवं 11 अंतरजिला चेक पोस्ट चिन्हांकन किया गया था।


जिले में सुचारू और सुगम मतदान सम्पन्न कराने कुल 85 केन्द्रों में महिला कर्मियों द्वारा मतदान कराया जाएगा। यहां चारों महिला अधिकारी होंगे। इसी तरह दिव्यांग कर्मियों द्वारा प्रबंधित मतदान केन्द्र कुल 04, युवा कर्मियों द्वारा प्रबंधित मतदान केन्द्र 20 और 150 मिश्रित मतदान केन्द्र होंगे जिसमें 2 महिलाएं और दो पुरुष नियुक्त किए जायेंगे।

महासमुंद विधानसभा क्षेत्र की जानकारी
महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में कुल 246 मतदान केन्द्र है। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 213422 मतदाता है। जिसमें 104065 पुरुष मतदाता, 109349 महिला मतदाता एवं 08 तृतीय लिंग शामिल है। जबकि सेवा मतदाता 110 एवं दिव्यांग मतदाता 1192 है। 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वृद्धजन मतदाता 938 है।
खल्लारी विधानसभा क्षेत्र की जानकारी

खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में कुल 277 मतदान केन्द्र है। इस विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 218518 मतदाता पंजीकृत है। जिसमें 107227 पुरुष मतदाता और 111224 महिला मतदाता तथा तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 07 है। वहीं सेवा मतदाता 69 एवं 1510 दिव्यांग मतदाता है। 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 760 मतदाता है।

बसना विधानसभा क्षेत्र की जानकारी
बसना विधानसभा क्षेत्र में कुल 286 मतदान केन्द्र एवं एक सहायक मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है। बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 226977 मतदाता है। जिसमें 111375 पुरुष मतदाता एवं 115600 महिला मतदाता तथा 02 तृतीय लिंग मतदाता शामिल है। वहीं सेवा मतदाता 133, दिव्यांग मतदाता 1281 एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 927 मतदाता है।

सरायपाली विधानसभा क्षेत्र की जानकारी
सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में कुल 270 मतदान केन्द्र है। इस विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 207920 मतदाता है। जिसमें 103389 पुरुष मतदाता एवं 104531 महिला मतदाता शामिल है। वहीं सेवा मतदाता 78, दिव्यांग मतदाता 2117 एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 782 मतदाता है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…