तेलंगाना के ईंट भट्टे से बंधक बनाए गए गरियाबंद के 15 मजदूरों और 10 बच्चों को मुक्त कराया गया

Updated on 23-02-2024 05:11 PM

गरियाबंद। विकासखंड देवभोग अंतर्गत ग्राम दरलीपारा के 15 श्रमिको एवं 10 बच्चे सहित कुल 25 लोगों को तेलंगाना राज्य के ईंट भट्ठे से मुक्त कराकर सकुशल जिला लाया है। श्रम पदाधिकारी गरियाबंद ने बताया कि तेलंगाना राज्य के एमएमएस, टीएनआर ईट भट्ठा मालिक किशोर बाबू, ग्राम कोईलागुडेम,जिला - यदाद्रीभुवनागिरी के द्वारा गरियाबंद के श्रमिकों को बंधक बनाकर कार्य कराये जाने संबंधी सूचना श्रमिको के परिजनो से प्राप्त हुई थी।

परिजनों द्वारा 19 फरवरी को कार्यालय श्रम पदाधिकारी जिला गरियाबंद में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर अपने परिवार को सकुशल गृह ग्राम लाने के लिए निवेदन किया गया था। उक्त संबंध में त्वरित कार्यवाही किये जाने रामनाथ श्रम पदाधिकारी, जिला- यदाद्रिभुवनागिरी (तेलंगाना) को दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर, जिला गरियाबंद के निवासी जिन्हे श्रमिक कार्य के लिए ग्राम कोईलागुडेम, जिला - यदाद्रीभुवनागिरी लाया गया था, उक्त श्रमिको को अवमुक्त किये जाने का अनुरोध किया गया। जिसके परिपालन में यदाद्रिभुवनागिरी जिला प्रशासन के सहयोग से ईट भट्ठे में कार्यरत सभी 15 श्रमिको एवं 10 बच्चे सहित कुल 25 व्यक्तियों को जिला गरियाबंद निवासी होने का पहचान एवं पुष्टि किया जाकर तत्काल कार्यावाहीकरते हुए 20 फरवरी को रात्रि में ट्रेन के माध्यम से गृह ग्राम/जिला के लिए रवाना कियागया। सभी श्रमिक 21 फरवरी को रायपुर सकुशल पहुंचने के उपरांत श्रमिकों के द्वाराकार्यालय श्रम पदाधिकारी, जिला-गरियाबंद में स्वयं उपस्थित होकर सकुशल गृहग्राम/जिला पहुंचनेकी जानकारी देते हुए जिला प्रशासन यदाद्रिभुवनागिरी का समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्यवाही हेतु अभार व्यक्त किया गया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…