डिप्टी सीएम शर्मा के प्रयासों से सड़क निर्माण के लिए 135 करोड़ स्वीकृत

Updated on 26-02-2024 06:50 PM

कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले में पीएम जनमन योजना के तहत 47 नवीन सड़क निर्माण कार्य के लिए 135 करोड़ 72 लाख 84 हजार रूपए स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कबीरधाम जिले में इस योजना में 56 बसाहट (पीजीटीवी) बसाहटों के बारहमासी सड़क से जोड़ने के लिए 186.20 किलोमीटर लंबाई से नवीन सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई है। 47 नवीन सड़क निर्माण कार्य के लिए 135 करोड़ 72 लाख 84 हजार रूपए स्वीकृति मिलने पर कबीरधाम जिले के क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री साय और उपमुख्यमंत्री शर्मा, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा के प्रति आभार प्रकट किया है।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत सरकार द्वारा देश के 16 राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों के विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों वाले बसाहटों के 100 या अधिक की आबादी वाली प्रत्येक बसाहट के लिए सड़क कनेक्टिविटी के माध्यम से सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य के कबीरधाम जिला अंतर्गत प्रथम चरण में 47 सड़कों से 56 बसाहटों (पीजीटीवी) के बारहमासी सड़क से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है।  

कबीरधाम जिले की इन सड़कों को मिली स्वीकृति
छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण पिर.कि.इकाई कवर्धा के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि पीएम जनमन योजना के तहत 47 नवीन सड़क निर्माण कार्य के लिए 135 करोड़ 72 लाख 84 हजार रूपए स्वीकृति मिली है। इन सड़कों में कवर्धा विधानसभा अंतर्गत ग्राम मेन रोड बांटीपथरा से छिंदपुर, इन्द्रीपानी से लालमाटी, दलदली मेन रोड दुर्जनपुर से घाटमुंडा, केसमर्दा से बोदई, बांकी,  दलदली मेन रोड केसमर्दा से रब्दा, बांटी पथरा से पड़ियाधरान, बोदई से खुर्रीपानी, मेन रोड से कुरकी, दलदली मेन रोड से गभौड़ा, मेन रोड बैजलपुर से बिगरहा, बांटीपथरा से बीचपारा, भुरसीपकरी से चितावर, कबराटोला से डीलवापारा, कोयलारी से मोदियापथरा, मेन रोड से बरटोला, मेन रोड से बाघमड़ा, हड़ही, भरतपुर से लीलादादर, मुड़घुसरी ए से सरई, चिमरा मेनरोड से बरभांवर मिडिल स्कूल तक, मेन रोड आमापानी से खिचराही, मेन रोड से धारपथरा, मेन रोड पगवाही से बेलापानी, आमापानी से माचापानी, सिंघनपुरी से बैगाडेरा, बरपानी से झुरगीदादर, सिंघारी छुईखदान से कुरूलुपानी मेनरोड रेंगाखार रोड से परसाही बैगापारा, मेन रोड से दुर्जनपुर, बैगापारा मेन रोड शंभुपीपर से बरहापानी, दलदली रोड कोटनापानी से जामपानी, मेनरोड पंडरीपानी से सौरू गांव शामिल है।

उन्होंनें बताया कि इसी तरह पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम माठपुर से नागाडबरा, मुनमुना से कमराखोल, बकेला से मुरकी, चतरी से ईमलीटोला, माहीडबरा से कौवानार, लेलियापानी लेदरा से अजवाईनबाह, सेंदूरखार से सेजाडीह, अमनिया बांगर रोड राहीडांड से चाऊरडोंगरी, मेनरोड कामठी से बैगापारा, कांदावनी से बंसाटोला, मेनरोड से डफरापानी, रूखमीदादर से सांईटोला, तेलियापानी लेदरा से तिनगढ्ढा, अमनिया से अमलीटोला, बंदौरा से परेवाछापर जामुनपानी और ग्राम अमनिया से बरटोला शामिल है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
दंतेवाड़ा। आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत रखते हुए आज विभिन्न होटलों, किराना दुकानों, मिठाई की दुकानों, नमकीन नवनिर्माता व्यापारियों के खाद्य परिसर का निरीक्षण करने के साथ-साथ विभिन्न खाद्य पदार्थों का…
 05 March 2026
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा प्रकरणों की विभागवार समीक्षा के साथ शासकीय योजनाओं और निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि…
 05 March 2026
कोरिया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज मंगलवार को कलेक्टर चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं, जनसमस्याओं तथा लंबित प्रकरणों की विस्तार…
 05 March 2026
अम्बिकापुर। जिले में अवैध मदिरा के परिवहन एवं संग्रहण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त आर. संगीता एवं कलेक्टर…
 05 March 2026
बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में राजस्व, प्रमाण…
 05 March 2026
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को…
 05 March 2026
जांजगीर-चांपा,। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में हर्बल गुलाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समूह की महिलाओं के लिए कलेक्टोरेट एवं जिला…
 05 March 2026
बिलाईगढ। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत भटगांव में इस वर्ष होली का पर्व एक नई मिसाल के रूप में मनाया गया। पहली बार नगरवासियों ने सामूहिक पहल करते हुए वाहन…