बंगाल-SIR की पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट में 13 लाख नाम कटे:अब तक 76 लाख वोटर लिस्ट से बाहर

Updated on 26-03-2026 12:09 PM
कोलकाता, पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) की पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट में 13 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल हटाए गए वोटरों की संख्या करीब 76 लाख हो गई है।

चुनाव आयोग के एक अधिकारी के मुताबिक, ‘अंडर एडजुडिकेशन’ में रखे गए करीब 60 लाख वोटरों में से 32 लाख नाम की चांज हो चुकी है। इनमें करीब 40% वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं।

वहीं, अभी भी करीब 28 लाख मामले पेंडिंग हैं, जिन पर फैसला होना बाकी है। इन मामलों की सुनवाई राज्य में तैनात 705 न्यायिक अधिकारी कर रहे हैं।

SIR के बाद अब तक 76 लाख नाम हटे

SIR के एन्यूमरेशन फेज के दौरान दिसंबर में 58 लाख नाम हटाए गए थे, जिससे कुल मतदाताओं की संख्या 7.66 करोड़ से घटकर 7.08 करोड़ रह गई थी।

इसके बाद 28 फरवरी को जारी वोटर लिस्ट में यह संख्या घटकर 7,04,59,284 (करीब 7.04 करोड़) रह गई। इस लिस्ट में 60 लाख से ज्यादा नाम अंडर एडजुडिकेशन रखे गए थे। अंडर एडजुडिकेशन में उन वोटरों को रखा गया था, जिनके दस्तावेज या पात्रता पर संदेह था।

पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट आधी रात को जारी हुई

चुनाव आयोग ने सोमवार देर रात अंडर एडजुडिकेशन वोटर्स की पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की थी। जिसमें करीब 10 लाख नाम वेबसाइट पर अपलोड किए गए।

हालांकि, इस लिस्ट में कितने नाम हटाए गए या कितने मामलों का निपटारा हुआ, यह स्पष्ट नहीं किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, जिन मामलों में ई-साइन ऑथेंटिकेशन पूरा हो पाया, सिर्फ उन्हीं नामों को लिस्ट में शामिल किया गया। करीब 29 लाख मामलों को प्रोसेस किया गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से सभी नाम एक साथ जारी नहीं किए जा सके। बाकी नाम चरणबद्ध तरीके से जारी किए जा रहे हैं। अब हर शुक्रवार नई सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की जाएगी।

अंडर एडजुडिकेशन में उन वोटरों को रखा गया था, जिनके दस्तावेज या पात्रता पर संदेह था।

बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को काउंटिंग

पश्चिम बंगाल के 294 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग होगी। 4 मई को रिजल्ट आएगा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…