11 साल के बच्चे अथ्विक ने सुनील शेट्टी को अपने बिजनेस आइडिया से चौंकाया

Updated on 22-01-2026 01:16 PM
सुनील शेट्टी का होस्ट किए जाने वाले शो 'भारत के सुपर फाउंडर्स' के साथ 'शार्क टैंक इंडिया' का नया कॉम्पटिशन आ गया है। शो के नए एपिसोड की शुरुआत 11 वर्षीय बच्चे अथ्विक अमित कुमार के प्रेजेंटेशन से हुई, जिन्होंने अपनी कंपनी जोजो कनेक्ट के बारे में बताया। यह कंपनी एनएफसी पहचान पत्र बनाती है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण के अनुकूल इको फ्रेंडली बिजनेस कार्ड्स को बनाना है। इस बच्चे ने अपने बिजनेस आइडिया से सुनील शेट्टी सहित सभी जजों को चौंका दिया है। जेन अल्फा अथ्विक की हर कोई तारीफ कर रहा है।

शो के जज, जिन्हें 'टाइकून' कहा जाता है, वे एक बच्चे को अपनी कंपनी का परिचय देते हुए देखकर दंग रह गए, जिसे वह यूनिकॉर्न बनाना चाहता है। पैनल में डॉ. ए. वेलुमणि, नीतीश मित्तरसेन, डॉ. आरती गुप्ता, आदित्य सिंह और अंकुर मित्तल शामिल थे। अथ्विक ने सभी को अपना एक कार्ड भी दिया और बताया कि वह अपने पोर्टल जोजो के जरिए इन्फॉर्मेशन का एक 'ब्रह्मांड' बनाना चाहता हैं। उन्होंने जजों को बताया कि उनके प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने वाले 500 ग्राहक पहले से ही मौजूद हैं।

'भारत के सुपर फाउंडर्स' में 11 साल के बच्चे ने चौंकाया

जब अथ्विक से पूछा गया कि वह बिजनेस चलाने के साथ-साथ पढ़ाई कैसे करते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, 'मैंने शुरुआत में ही जो एक बात सीखी, वह है समय का मैनेजमेंट करना – एक शेड्यूल बनाना और उसे फॉलो करना। एक और बात यह है कि मैं अपने स्कूल में टॉपर हूं। मैं जल्दी सीखता हूं, मैं पढ़ाई के लिए खुद को 60 मिनट देता हूं। फिर मैं अपना काम शुरू करता हूं, और बाद में खेलता हूं और एक नॉर्मल बच्चे की तरह जीवन जीता हूं।'


अथ्विक ने बताई प्रोडक्ट की कीमत

जजों ने प्रोडक्ट की कीमत और इस बात पर चिंता जताई कि क्या कार्ड सिर्फ एक दिखावटी चीज बनकर रह जाएगा। अथ्विक ने जवाब दिया, 'हम सिर्फ कार्ड की बिक्री पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्योंकि कार्ड से आपको सिर्फ जरूरी सुविधाएं मिलती हैं, सभी नहीं। इसके लिए हमारे पास एक अलग सब्सक्रिप्शन मॉडल है। इसकी कीमत 99 रुपये से 599 रुपये तक है। ज्यादातर ब्रांड ग्राहक संबंध प्रबंधन (CRM) तक ही सीमित रह जाते हैं। हम इसे एक्टिव लीड्स में बांटते हैं। AI मॉडल सभी एक्टिव लीड्स की लिस्ट बनाएगा और आपको बताएगा कि कब और कैसे उनसे संपर्क करना है।'

सुनील शेट्टी ने कहा 'छोटा पैकेट बड़ा धमाका'

अथ्विक ने 8% इक्विटी के लिए 2 करोड़ रुपये मांगे, लेकिन ज्यादातर जजों को नहीं लगा कि प्रोडक्ट फाइनल फेज में है। सभी जजों ने अथ्विक को मार्गदर्शन देने के लिए कहा, और आरती और अंकुर ने ब्रांड के लिए ऑफर भी रखा। नीतीश ने अथ्विक को 11 लाख रुपये दिए और यहां तक कि उन्हें अपनी कंपनी दिखाने के लिए भी बुलाया, जहां अथ्विक और भी संपर्क बना सकते हैं और सीख सकते हैं। सुनील शेट्टी भी बच्चे के कॉन्फिडेंस को देखकर दंग रह जाते हैं। अथ्विक की क्लिप जब से सोशल मीडिया पर सामने आई है, हर कोई उन्हें छोटा पैकेट बड़ा धमाका कह रहा है। यहां तक कि सुनील शेट्टी ने भी उन्हें यही कहा।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…