आचार संहिता का पालन शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए : कलेक्टर

Updated on 05-04-2024 06:57 PM

अम्बिकापुर। कलेक्टर भोस्कर एवं एसपी विजय अग्रवाल की उपस्थिति में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर भोस्कर ने समिति के सदस्यों और समाज प्रमुखों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। 

कलेक्टर ने कहा कि आगामी समय में लगातार विभिन्न त्योहार आ रहे हैं। इसके साथ ही लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिले में आदर्श आचार संहिता भी लागू है। जिले में आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाए जाएं। उन्होंने कहा कि सरगुजा जिला शांति और भाईचारे की मिसाल है। इसे बनाए रखें। उन्होंने कहा कि आगामी समय में नवरात्र पर्व, ईद उल फितर, रामनवमी आदि पर्व हैं। इस दौरान विद्युत, पानी, यातायात की समस्त व्यवस्थाएं प्रशासन द्वारा की जायेंगी। साथ ही सरगुजा वासी होने के नाते हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करना होगा।

पुलिस अधीक्षक अग्रवाल ने बैठक में कहा कि जिले में त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बैठक में शहर में त्योहारों के दौरान लगाए जाने वाले बैनर पोस्टर पर कहा कि त्योहार बीत जाने के बाद इस तरह बैनर पोस्टर निकाल लिए जाएं जिससे किसी तरह की परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि जिले में बीते दिनों हुई गंभीर घटना की पुनरावृति ना हो, इसके लिए गंभीर चिंतन जरूरी है। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों और समाज प्रमुखों से अपील करते हुए कहा कि अनुशासन और नियंत्रण बनाए रखने लोगों को हिदायत दें जिससे जिले की शांति भंग ना हो। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के साथ विभिन्न समाज के स्वयंसेवकों की भी मदद ली जाएगी। साथ ही त्योहारों के मद्देनजर पार्किंग, यातायात की व्यवस्था के लिए भी स्थल निरीक्षण कर बेहतर कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

बैठक में समिति के सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे। समिति के सदस्यों द्वारा नवरात्र पर्व पर महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं की अधिक आवाजाही पर पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में भी व्यवस्था बनाने, पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाने जिससे किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो, ईदगाह में विद्युत और पानी की व्यवस्था, शहर में बेहतर यातायात, नवरात्र के दौरान खुले में मांस विक्रय पर नियंत्रण, सघन रात्रि पेट्रोलिंग सहित विभिन्न सुझाव रखे गए जिस पर कलेक्टर एवं एसपी ने यथासंभव अमल किए जाने की बात कही। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह, अपर कलेक्टर सुनील नायक सहित समिति के सभी सदस्य और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…