10 लाख सिक्योरिटी, इतने लाख रेंट... मुंबई शिफ्ट होंगे युजवेंद्र चहल? आरजे महवश से अफेयर के बीच बॉलीवुड स्टार का लग्जरी घर किराए पर लिया

Updated on 01-05-2025 02:34 PM
नई दिल्ली: करिश्माई गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने एक ओर आईपीएल 2025 में अपनी बलखाती गेंदों से खलबली मचा रही है तो दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की और हैट्रिक लेकर पंजाब किंग्स को गजब की जीत दिला दी। इस बीख खबर है कि चहल ने मुंबई के पॉश इलाके अंधेरी वेस्ट में एक नया घर किराए पर लिया है। यह खबर RJ महवश के साथ उनके अफेयर की चर्चा के बीच आई है। इस घर के लिए वह हर महीने 3 लाख रुपये किराया दे रहे हैं।
यह 1,399 वर्ग फुट का अपार्टमेंट अभिनेत्री और होस्ट सुरी नताशा का है। चहल ने 10 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट भी दिया है। युजवेंद्र चहल का नया घर किराए पर लेना और RJ महवश के साथ डेटिंग की अफवाहें, दोनों ही चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है। महवश को चहल के मैचों में चीयर करते हुए भी देखा गया है। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन फैंस को उनकी केमिस्ट्री पसंद आ रही है।
दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में महवश ने मुंबई में अपना घर खरीदने की बात भी कही थी। उन्होंने बताया था कि अपने माता-पिता को यह देखकर कितना गर्व हुआ कि उन्होंने अपने दम पर कुछ बनाया है। दिसंबर 2024 में युजवेंद्र चहल और RJ महवश के डेटिंग की अफवाहें शुरू हुईं। महवश ने इंस्टाग्राम पर चहल और उनके दोस्तों के साथ क्रिसमस की एक फोटो पोस्ट की थी।
इसके बाद, चहल को एक रहस्यमय महिला के साथ देखा गया, जिसके बारे में फैंस ने अनुमान लगाया कि वह महवश हैं। दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी मैच में दोनों को एक साथ देखने के बाद यह चर्चा और भी तेज हो गई। स्टेडियम से उनकी तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं। युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा हैं। उन्होंने 2020 में शादी की थी, लेकिन 20 मार्च, 2025 को उनका तलाक हो गया।

इस बीच हैट्रिक लेने पर युजवेंद्र चहल के लिए महवश ने सर शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टेटस भी लगाया था। हालांकि, अब देखने वाली बात यह है कि इनके मुंबई शिफ्ट होने की खबर कितनी सही साबित होती है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…