10 बल्लेबाज शून्य पर आउट, पूरी टीम 2 रन पर ढेर, 426 रनों से मिली हार, ऐसा क्रिकेट मैच नहीं देखा होगा!

Updated on 27-05-2025 02:19 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट को यूं ही नहीं अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। अब रिचमंड North London CC 3rd XI vs Richmond CC 4th XI मैच को ही देख लीजिए। रिचमंड की चौथी XI टीम सिर्फ 2 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें से भी बल्ले से सिर्फ 1 रन बना। यह एक बड़ी हार थी। यह घटना मिडलसेक्स काउंटी लीग में हुई। नॉर्थ लंदन क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 426 रन बनाए थे। इसके जवाब में रिचमंड की टीम 5.4 ओवर में ही ढेर हो गई। रिचमंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। लेकिन यह फैसला गलत साबित हुआ।

रिचमंड के 10 बल्लेबाज बिना खाता खोले ही आउट हो गए। स्कोरकार्ड पर सिर्फ एक रन बल्ले से आया। दूसरा रन वाइड बॉल से मिला। इस प्रदर्शन ने क्रिकेट के पुराने नियम को याद दिला दिया कि बल्लेबाजी एक काम है, न कि सिर्फ एक बार आना। रिचमंड ने सोशल मीडिया X पर लिखा- परिस्थितियां कैसी भी हों यह परिणाम गर्व करने लायक नहीं है! हमारी 2, 3 और 5 टीमों ने जीत हासिल की। वह इस हार से कुछ सांत्वना ढूंढने की कोशिश कर रहे थे। यह मैच 27 मई, 2025 को खेला गया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…